इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर ओए इंदौरी पर रेप का आरोप लगाया गया,70 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं !
Image © Social Media
Oye Indori के इंस्टाग्राम पर 70 लाख से अधिक लोग हैं। इसके यूट्यूब चैनल पर भी लगभग इतने ही लोग हैं।
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रोबिन अग्रवाल जिंदल पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी का इंस्टाग्राम अकाउंट "ओए इंदौरी" है। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 70 लाख से अधिक लोग उनके फॉलोवर्स हैं। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ इंदौर के MIG थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
India टुडे के धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि रोबिन अग्रवाल पर एक तलाकशुदा महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता एक निजी संस्था में काम करती है। पीड़िता ने मार्च में भी उनके खिलाफ शिकायत की थी। आरोपी ने शिकायत के बाद हाथ-पैर जोड़कर शादी के लिए राजीनामा कर दिया था। लेकिन बाद में शादी नहीं करना चाहता था। पीड़िता के साथ अग्रवाल लगातार यौन संबंध बनाए रखता था।
रोबिन ने पीड़िता से बहुत समय तक शादी नहीं की। तलाकशुदा महिला ने फिर से शिकायत की और मामला दर्ज करवाया। आरोपी को पुलिस खोज रही है।
MIG थाना अधिकारी सचिन आर्य ने बताया कि आरोपी पर 376 का मामला दर्ज किया गया है। आदमी यूट्यूबर है। पीड़िता ने उसके खिलाफ शारीरिक शोषण और शादी का झांसा दिया है। मामले में यूट्यूबर की खोज अभी भी जारी है।
